बिलासपुर

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के प्रथम चरण में स्वामी आत्मानंद स्कूल ने जीते 5 पदक

डेस्क

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वकांक्षी आयोजन छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में स्वामी आत्मानंद स्कूल चकरभाठा के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 पदक अपने नाम किए। बता दे कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का प्रथम चरण जिसका आयोजन राजीव गांधी युवा मितान क्लब नगर पंचायत बोदरी द्वारा किया जा रहा है, आयोजन का आज समापन कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद स्कूल चकरभाठा के मैदान में रखा गया था। इस आयोजन में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा भी भाग लिया गया था जिसमें कबड्डी गर्ल्स, खो खो गर्ल्स, कबड्डी बॉयज, खो खो बॉयज और रस्साकशी गर्ल्स में स्वामी आत्मानंद चकरभाठा स्कूल के छात्र छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पदक अपने नाम किया। शाला के प्राचार्य सतीश तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में शाला की खेल प्रभारी आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में सभी छात्र छात्राओं ने सभी प्रकार के खेल में भाग लिया 5 पदक के अलावा लंबी कूद ,ऊंची कूद, गेड़ी दौड़, लंगडी दौड़, 100 मीटर रेस इत्यादि खेलों में भी स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया एवं सभी छात्र छात्राओं ने सर्टिफिकेट प्राप्त किया।

खेल की तैयारी करवाने में वरिष्ठ व्याख्याता वेद प्रकाश साहू, गरिमा साहनी ,मुबस्सीर अहमद सविता राय ,वीना बजाज हिंदी मीडियम के यशवंत कुशवाहा ,रजक सर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत बोदरी अध्यक्ष परदेसी ध्रुवंशी, देवी सिंह, अजय नथानी ,दिवाकर दुबे, रोहित साहू, उपाध्यक्ष अभिषेक दुबे, प्रहलाद दीक्षित, विजय सिहोड़े, अशोक जोतवानी, आशीष खत्री, मेवालाल नेताम इत्यादि उपस्थित थे।

BREAKING