बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के तहत 13 निरीक्षकों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता को थाना प्रभारी कोनी, जबकि निरीक्षक सलीम खाखा को थाना प्रभारी मस्तूरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं निरीक्षक हेमंत चन्द्राकर को यातायात थाने से रिजर्व केन्द्र भेजा गया है और निरीक्षक कृष्णचंद सिदार को मस्तूरी से यातायात थाने में पदस्थ किया गया है।

निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय को कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा निरीक्षक कपिल देव चन्द्रा, नरेश चौहान, संतोष कुमार साहू, मनोज सिंह और संजय सिदे को कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ से जुड़े अलग-अलग अनुविभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इसी क्रम में निरीक्षक विजय चौधरी को प्रभारी जिला विशेष शाखा बनाया गया है, जबकि निरीक्षक विजय वर्मा को कार्यालय पुलिस अधीक्षक बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को रिजर्व केन्द्र बिलासपुर भेजा गया है।


