मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल होने, मल्हार मंडल से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुँच रहे राजधानी…

मस्तूरी – भाजपा मंडल मल्हार के 200 से अधिक कार्यकर्ता शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के कुशल नेतृत्व व प्रदेश के सभी जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी हुई है। जिस परिपेक्ष्य में छग शासन के मुख्यमंत्री विष्णूदेव साय व विधायक गणों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होना तय है। भाजपा मल्हार मंडल महामंत्री रंजीत सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा अपने पहले कैबिनेट की बैठक में किसानों का दो साल का बकाया बोनस और प्रधानमंत्री आवास योजना,महतारी वंदन योजना जैसे अनेक योजना को लागू करेंगे! मैं छत्तीसगढ़ की जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं और विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के माता, बहिनी, सियान, सियानी, युवा साथियों का आभार व्यक्त करता हूं मैं भाजपा के प्रति उनके विश्वास को नमन करता हूं और मंडल के समस्त भाजपा कार्यकर्ता व आम जनता से निवेदन करता हूं अधिक से अधिक संख्या में रायपुर साइंस कॉलेज मैदान आयोजित शपथग्रहण में पहुचेंगे।