मल्हार

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू को जीताने मल्हार मंडल के पदाधिकारियों ने झोकी ताकत….गांव- गांव डोर टू डोर कर रहे सघन जनसंपर्क

मल्हार – भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के नामांकन भरते ही भाजपा मंडल मल्हार के पदाधिकारी तथा कार्यकर्तागण अपने अपने शक्ति केंद्रो मे सघन जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने हेतु कड़ी मेहनत कर रहे हैं,

भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू के नेतृत्व में ग्राम कटहा में मंडल उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय महामंत्री रंजीत सिंह किसान मोर्चा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पूर्व महामंत्री राजकुमार वर्मा शक्ति सहसंयोजक पुरुषोत्तम पटेल, दीपक यादव, राहुल यादव, जितेन्द्र पटेल, कृष्ण कुमार यादव,शिवशंकर यादव के साथ टोली बनाकर प्रत्येक मतदाताओ से डोर टु डोर सघन जनसंपर्क कर

मोदी जी को पुन:प्रधानमंत्री बनाने हेतू भाजपा के फुल छाप मे वोट डालने की अपील की जा रही है।महिलाओं बुजुर्गों युवाओं किसानो से संपर्क कर केन्द्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के प्रत्येक लाभार्थियों से संपर्क कर भाजपा के पक्ष मे वोट डालने अपील की गयी।

जनसंपर्क टोली द्वारा प्रत्येक घर मे भाजपा का स्टीकर व कैलेंडर व भाजपा सरकार की उपलब्धि व योजनाओं की जानकारी वाली प्रपत्र वितरित कर भाजपा का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

BREAKING