वार्ड 69 से प्रकाश यादव बंटी योग्य प्रत्याशी….जनता दे रही अपना भरपूर समर्थन,
बिलासपुर– नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 69 बिलासा दाई केंवटिन नगर रेलवे क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान वे वार्डवासियों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं, जिसमें लोग उन्हें काबिल उम्मीदवार मानते हुए अपना भरोसा जता रहे हैं।जनता का कहना है कि पिछले पार्षद का वार्ड में कोई योगदान नहीं रहा, और अब वे उन्हें टॉर्च लेकर ढूंढने पर भी नहीं मिलते। इस बार मतदाता भाजपा को चुनकर समुचित विकास की मंशा बना चुके हैं।
प्रकाश यादव बंटी के प्रति जनता के उत्साह को देखकर वार्ड में भाजपा की स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है।अपने प्रचार अभियान में प्रकाश यादव बंटी ने सड़क, पानी, बिजली, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं के विकास का संकल्प लिया है। स्थानीय लोग भी उनकी कार्यशैली और भविष्य की योजनाओं से प्रभावित हैं।
वार्डवासियों का कहना है कि इस बार वे भाजपा प्रत्याशी को जिताकर वार्ड के विकास को नई दिशा देंगे। बिलासपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 69 अब चुनावी घमासान का केंद्र बन गया है, जहां भाजपा को जनता का खुला समर्थन मिल रहा है। प्रकाश यादव बंटी की बढ़ती लोकप्रियता से यह तय माना जा रहा है कि इस चुनाव में वे एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर सकते हैं।