यदुनंदन नगर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सुधा गोपाल सिंह के पक्ष में किया जनसंपर्क…..

बिलासपुर – नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। बुधवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वार्ड क्रमांक 6 में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी सुधा गोपाल सिंह के समर्थन में जनसंपर्क किया। उनके आगमन से इलाके में चुनावी माहौल गरमा गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत
बिल्हा विधानसभा के छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल का भव्य स्वागत किया। इस दौरान महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक, युवा नेता गौरव सिंह ठाकुर और कांग्रेस के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भूपेश बघेल ने जनता को किया संबोधित
जनसभा में भूपेश बघेल ने कहा, “सुधा गोपाल सिंह वार्ड के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। कांग्रेस ने हमेशा जनता की सेवा को प्राथमिकता दी है।” उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं।
जनसंपर्क में दिखा जोश, कांग्रेस के समर्थन में नारेबाजी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। जगह-जगह कांग्रेस के समर्थन में नारे गूंजे। स्थानीय नागरिकों ने भी कांग्रेस को समर्थन देने का आश्वासन दिया।
भूपेश बघेल की उपस्थिति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ गया, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।