मल्हार

गरीब बच्चे की मदद कर भावुक हुए… भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर

मल्हार। भाजपा मंडल मल्हार के अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर ने एक गरीब बच्चे की मदद कर समाज सेवा की मिसाल पेश की है। उन्होंने बताया कि हाल ही में जब वे बिलासपुर से मल्हार लौट रहे थे, तभी रास्ते में सड़क किनारे उन्होंने एक 8 वर्षीय बालक को तेज धूप में सड़क किनारे बैठा देखा। जब उन्होंने गाड़ी रोक कर बच्चे से कारण पूछा, तो पता चला कि वह गंगा-अमली बेच रहा है – ₹10 में एक “कुडहा”।ठाकुर ने बताया कि उन्होंने उससे ₹50 में गंगा-अमली खरीदी और पूछा कि वह इन पैसों से क्या करेगा। मासूम ने मुस्कराते हुए कहा – “एक पेन लूंगा, पहाड़ (कॉपी) लूंगा और आइसक्रीम खाऊंगा।” बच्चे की मासूमियत और ईमानदारी से प्रभावित होकर ठाकुर ने उसे ₹100 दिए। बच्चा खुशी से दौड़ते हुए चला गया, और उसके चेहरे की मुस्कान ने ठाकुर को भावुक कर दिया।

रंजीत ठाकुर ने कहा कि यदि मन में सच्ची सेवा की भावना हो, तो ऐसे अवसर खुद-ब-खुद मिलते जाते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद जीवन में गरीबी और संघर्ष को करीब से देखा है, इसलिए जरूरतमंदों की मदद करना उनकी आदत बन गई है। अब उनकी धर्मपत्नी और बच्चे भी इस नेक कार्य में साथ दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि दूसरों की मदद करने से जो आत्मिक सुख मिलता है, वह किसी शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। यह भावना हमें इंसानियत और अपनेपन से जोड़ती है।

BREAKING