बिलासपुर

बिलासपुर: संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त 3 महिलाओं सहित चार लोग पकड़े गए, देह व्यापार में संलिप्तता का आरोप

बिलासपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष पेट्रोलिंग अभियान के तहत आज सुबह रक्षा टीम द्वारा कोन्हेर गार्डन और पोस्ट ऑफिस क्षेत्र के आसपास गश्त की गई। इस दौरान टीम को क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमते तीन महिलाएं और एक पुरुष मिले, जिनकी गतिविधियां असामान्य प्रतीत हो रही थीं। पूछताछ के दौरान महिलाएं पुलिस टीम से बहस करने लगीं, जिसके चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला पुलिस की सहायता से सभी को महिला थाना लाया गया। जांच में सामने आया कि उक्त महिलाएं देह व्यापार जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। प्रथम दृष्टया सबूतों और पूछताछ के आधार पर संबंधित महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस क्षेत्र में लंबे समय से कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके चलते यह विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने यह भी संकेत दिए हैं कि आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा, जिससे शहर को आपराधिक गतिविधियों से मुक्त रखा जा सके। पुलिस विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि वे अपने आस-पास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि देखते हैं, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।

BREAKING