सोंठी मंडल में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, जमीनी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर मजबूत टीम बनाने पर जोर

सीपत – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के तहत मंडल कांग्रेस कमेटी सोंठी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकदा स्थित सूर्यवंशी अंबेडकर भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत (सोंठी मंडल) द्वारा किया गया, जिसमें 9 पंचायत और 23 बूथों के संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर के अध्यक्ष श्री महेंद्र गंगोत्री ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन सृजन अभियान के प्रभारी मो. शाहनवाज हुसैन विशेष रूप से मौजूद रहे। संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत के प्रवक्ता श्री घनश्याम नेताम ने किया।बैठक में संगठन सृजन अभियान के तहत पंचायत एवं वार्ड स्तर पर अध्यक्ष सहित 12 सदस्यीय कार्यकारिणी तथा बूथ स्तर पर अध्यक्ष सहित 11 सदस्यीय टीम (कुल 12 सदस्य) गठित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष श्री महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब केवल कागजों में नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को पहचान कर उन्हें जिम्मेदारी देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार नियुक्त पदाधिकारियों की नियमित मॉनिटरिंग होगी और एआईसीसी से लेकर पीसीसी, डीसीसी और ब्लॉक स्तर तक संपर्क बनाए रखा जाएगा। सभी पदाधिकारियों को फोन कॉल के माध्यम से उनकी सक्रियता का आकलन किया जाएगा।

विधायक श्री दिलीप लहरिया ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से बूथ और पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों और जनसमस्याओं को उठाएं तथा कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती दें।प्रभारी मो. शाहनवाज हुसैन ने बताया कि पंचायत, बूथ, सेक्टर और मंडल स्तर की समितियों के गठन के बाद यही टीम आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भागीरथी पोरते (मंडल अध्यक्ष कांग्रेस सोंठी) देव सिंह पोरते (प्रभारी मंडल कांग्रेस सोंठी), प्रमोद जायसवाल (मंडल अध्यक्ष खांडा), बुटन पाटनवार, ईश्वर पाटनवार, धनी दास महंत, राजू सूर्यवंशी, वीरेंद्र लैहर्षण (सेक्टर अध्यक्ष & प्रभारी 7 बूथ का कुकदा, बिटकुला, उड़ाँगी, बसहा) घनश्याम नेताम (बैठक संचालन & प्रवक्ता सीपत), नारायण श्याम, उमेश कश्यप, रामेश्वर धीवर, राकेश लैहर्षण, भाभा धाविड, रामस्वरूप लैहर्षण, अविनाश लैहर्षण, महेश्वर नेताम, हिमांशु लहरिया, रविशंकर मेरावी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ब्लॉक पदाधिकारियों, मंडल, सेक्टर, बूथ, पंचायत/वार्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सभी सोंठी, जुहली, करीछापर, कनई खोंधरा, जेवरा, निरतु, उड़ाँगी, बसहा, बिटकुला और कुकदा के सम्मानीय जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें ।।


