सीपत

सीपत पुलिस की रेड में 42 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत सीपत पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम टेकर और सेलर में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों गांवों में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर 12 जून को सीपत पुलिस ने दोनों स्थानों पर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 12,600 रुपये है, बरामद कर जब्त की गई।गिरफ्तार आरोपियों में अजय वर्मा (24 वर्ष), निवासी ग्राम टेकर तथा घासीराम सूर्यवंशी (34 वर्ष), निवासी ग्राम सेलर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

BREAKING