मोबाइल और किराना दुकान में चोरी का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार,

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम मचखंडा में मोबाइल एवं किराना दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी और दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ लिया। पुलिस ने चोरी गया शत-प्रतिशत सामान भी बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार ग्राम मचखंडा निवासी प्रहलाद कुमार साहू (33 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 जून की दरम्यानी रात अज्ञात चोर उनकी मोबाइल व किराना दुकान की खिड़की से अंदर घुस गए। चोर दुकान से 5 नए कीपैड मोबाइल, एक रियलमी 5आई एंड्रॉयड मोबाइल, दो ब्लूटूथ स्पीकर, तीन ईयरबड्स, एक फ्लिप कवर, परफ्यूम, सिगरेट तथा कुछ नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सीपत ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर सूर्यप्रकाश सूर्यवंशी (18 वर्ष) निवासी बीजौर बिटूपारा, थाना सरकंडा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने दो विधि से संघर्षरत बाल साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 5 नए कीपैड मोबाइल, एक रियलमी 5आई मोबाइल, दो ब्लूटूथ स्पीकर, तीन ईयरबड्स, एक फ्लिप कवर, परफ्यूम और सिगरेट सहित करीब 25 हजार रुपये का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया।गिरफ्तार आरोपी सूर्यप्रकाश सूर्यवंशी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि दोनों विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई है। सीपत पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही


