सीपत

सीपत :- खम्हरिया स्कूल में 71 विद्यार्थियों को साइकिल वितरण, देवेश शर्मा बोले— नियमित पढ़ाई और मेहनत से बेटियां हर सपना करेंगी साकार।

सीपत- शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खम्हरिया में राज्य शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत 71 विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य देवेश शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला विकास समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अशफाक एवं समिति सदस्य योगेश जायसवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य एल. जेठे ने की।
मुख्य अतिथि देवेश शर्मा ने विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित करते हुए कहा कि बेटियां अपने सपनों को साकार करें और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

BREAKING