पचपेड़ी

पचपेड़ी:- अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोधरा के पुराना बाजार वार्ड क्रमांक 6 में शनिवार दोपहर एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान निर्मल पटेल पिता सुदामा पटेल उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मोहल्ले के लोगों ने घर के अंदर देखा तो निर्मल पटेल की लाश कमरे में म्यार से रस्सी के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने तत्काल पचपेड़ी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी कमला पुसाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को घर में सुरक्षित रखवा दिया है। रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

BREAKING