सीपत

छत्तीसगढ़ साहू समाज आईटी सेल को मिला नया संगठन सचिव, एमन लाल साहू को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

सीपत- छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने और समाज हित के कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से आईटी सेल प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर मचखंडा (नवागांव) निवासी समाजसेवी एमन लाल साहू को प्रदेश संगठन सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।एमन लाल साहू की नियुक्ति से क्षेत्र सहित साहू समाज में खुशी का माहौल है। समाज के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा आईटी सेल के माध्यम से समाज की गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।नवनियुक्त प्रदेश संगठन सचिव एमन लाल साहू ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्पक्षता के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल युग में आईटी सेल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाज की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए भी प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। संगठन के विस्तार, पारदर्शिता और समाज हित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पूरी टीम समर्पित भाव से कार्य करेगी।

BREAKING