रतनपुर

रतनपुर:- रास्ते में टूटकर गिरे बिजली तार ने ली ईश्वर अनंत की जान,

रतनपुर – थाना रतनपुर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 08 स्थित मेला ग्राउंड में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर अनंत पिता जगत राम अनंत उम्र 45 वर्ष, निवासी भेड़ीमुड़ा रतनपुर के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार ईश्वर अनंत शुक्रवार शाम को साइकिल से मंदिर दर्शन के लिए अपने घर से निकले थे। इसी दौरान मेला ग्राउंड स्थित शिव मंदिर के पास रास्ते में बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। इसी तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बिजली का तार किन परिस्थितियों में टूटा और हादसे के पीछे क्या वजह रही। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की व्यवस्था और खुले में गिरे बिजली तार को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

BREAKING