मस्तूरी के गतौरा में खूनी बवाल! बिदर त्योहार पर युवक की हत्या, 1 नाबालिग समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

भुवनेश्वर बंजारे
बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा जनकपहरी में दो पक्षो में विवाद के बाद एक पक्ष पर आरोपियों ने एक राय होकर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। हमले में कई अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले में मस्तूरी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने 1 नाबालिग सहित 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार घटना 20 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे गणेश पंडाल के पास हुई। प्रार्थी विद्याकांत राठौर की रिपोर्ट के मुताबिक पंडाल के पास अचानक विवाद और मारपीट की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे। वहां शैलेष कुमार राठौर उर्फ राज, रवि राठौर, ब्यास नारायण समेत अन्य लोगों के साथ आरोपियों का विवाद चल रहा था। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडे, फरसा, कुल्हाड़ी, छुरी व अन्य हथियारों से हमला कर दिया।

मारपीट में विक्रम राठौर, लक्की राठौर उर्फ विकास, ब्यास नारायण, रवि कुमार राठौर और शैलेष राठौर गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शैलेष राठौर को मृत घोषित कर दिया।घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में मस्तूरी पुलिस व एसीसीयू की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने बोधीराम राठौर, संतोष राठौर, दिलीप राठौर, दीपक राठौर, आकाश राठौर समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार करने की पुलिस ने बात कही है। उनकी निशानदेही पर डंडा, लोहे की छुरी और कुल्हाड़ी जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपी :-
01 बोधीराम राठौर पिता स्व. लक्ष्मण राठौर उम्र 75 वर्ष, निवासी गतौरा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर
02 संतोष राठौर पिता भुवन राठौर उम्र 47 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा, थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा
*03*. दिलीप कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 45 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी थाना मस्तूरी
*04*. दीपक कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 42 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी, थाना मस्तूरी
*05*. आकाश राठौर पिता संतोष राठौर उम्र 19 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा, थाना जांजगीर
*06*. शंकर राठौर उर्फ नंदू पिता बोधीराम राठौर उम्र 33 वर्ष, निवासी गतौरा, थाना मस्तूरी
*07* आकाश राठौरं उर्फ मोनू पिता दीपक कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी जनक पहरी गतौरा, थाना मस्तूरी
*08*. सुरज कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 40 वर्ष, निवासी जनक पहरी गतौरा, थाना मस्तूरी
*09*. रोहित कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 36 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी थाना मस्तूरी
*10*. सुनील उर्फ राजा राठौर पिता स्व. मनोज कुमार उम्र 28 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी, थाना मस्तूरी
*11* प्रकाश उर्फ लालू राठौर पिता संतोष राठौर उम्र 23 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा, थाना जांजगीर
*12*. रवि कुमार राठौर पिता स्व मनोज कुमार उम्र 25 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी, थाना मस्तूरी
*13*.आयुष राठौर पिता दिलीप राठौर उम्र 21 वर्ष निवासी सारागांव, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा
*14* विधि से संघर्षरत बालक एक
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 109, 190, 191(1), 191(2), 191(3) और 102 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


