बिलासपुर

तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा… एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’,नन्हे सितारे तनिष्क ने भजन से बांधा समां

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीज पर्व को लेकर बुधवार को शहर के मुंगेली नाका स्थित होटल कोर्टयार्ड के रूबी हॉल में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिव सेना पार्टी की जिला अध्यक्ष रेवती यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली से आए अभिषेक वर्मा कि पत्नी अंका वर्मा और उनकी बेटी निकोल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ। वही विशिष्टि अतिथि प्रियंका यादव और पूजा टंडन रही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा में अंचल की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिला कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

ढोलक की थाप और छत्तीसगढ़ी गीतों पर उनके नृत्य को देखकर हॉल में मौजूद सभी अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए। विदेशी मेहमान अंका वर्मा भी बड़े ध्यान से इस लोक नृत्य को देखती रहीं और तालियां बजाती रहीं। इस दौरान अतिथियों ने भी नृत्य में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया। इसके बाद आयोजक रेवती यादव और उनकी टीम ने विदेश से आई मेहमान एंका वर्मा को स्मृति चिन्ह और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस बीच अतिथियों द्वारा उपस्थित सभी सुहागिन महिलाओं को साड़ी सहित सुहाग का सामान – सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां, मेहंदी और बिछिया आदि का वितरण किया गया। महिलाओं ने इसे पाकर खुशी जताई और इसे छत्तीसगढ़ की परंपरा बताया।

इस दौरान मीडिया से रूबरू होकर विदेशी मेहमान एंका वर्मा ने कहा – मेरा पहला अनुभव अविश्वसनीय था, एक कमरे में इतनी सारी महिलाओं को एक साथ खुशी मनाते देखना अद्भुत था। आज हम तीज मना रहे हैं। ये सिर्फ एक त्यौहार नहीं है, ये सभी महिलाओं और परिवारों का एक साथ आना है। हम एंजॉय करते हैं, डांस करते हैं, डांस सीखते हैं। ये एक अमेजिंग एक्सपीरियंस था। इस दौरान शिव सेना के जिला अध्यक्ष रेवती यादव ने कहा कि तीज हमारे छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार है। हमने इसे दिल्ली से आई हमारी बहू एंका वर्मा जी के साथ मनाया। माता पार्वती और भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी महिलाओं पर बना रहे, इसी कामना के साथ हमने सभी माताओं-बहनों को साड़ी और सुहाग का सामान भेंट किया।

नन्हे सितारे तनिष्क वर्मा ने जीता दिल

कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण छत्तीसगढ़ के नन्हा सितारा और छ.ग. रत्न से सम्मानित बाल कलाकार तनिष्क वर्मा रहे। आपको बता दे कि तनिष्क ने महाकुंभ प्रयागराज और विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर भुवनेश्वर में भी अपनी प्रस्तुति दी है और छत्तीसगढ़ के साथ उड़ीसा के मुख्यमंत्रियों द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। वही इस तीज पर्व पर तनिष्क ने मंच में लाइव भजन गाकर समां बांध दिया। मंच पर बैठी विदेशी मेहमान एंका वर्मा और अन्य अतिथियों ने तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ाया।

BREAKING