बिलासपुर पुलिस में प्रशासनिक सर्जरी! 22 पुलिसकर्मियों का तबादला, थानों से रक्षित केंद्र और चौकियों तक बदली गई पदस्थापना

भुवनेश्वर बंजारे
बिलासपुर – जिले में पुलिस विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए 22 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह के आदेश पर कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।23 सितंबर को जारी आदेश में छह आरक्षकों का तबादला किया गया है। आरक्षक अश्वनी पटेल को थाना तखतपुर से सिविल लाइन, सुमंत कुमार कश्यप को तखतपुर से कोनी, खेमंत पाल को तखतपुर से सिरगिट्टी (सीसीटीएनएस), आकाश मनहर को सिरगिट्टी से तखतपुर (सीसीटीएनएस), मनोज कुमार साहू को सिविल लाइन से तखतपुर और अमित कुमार यादव को कोनी से तखतपुर भेजा गया है।

वहीं, 24 सितंबर के आदेश में 16 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। इनमें उप निरीक्षक अल्फोंस टोप्पो को रक्षित केंद्र से सकरी, गणेश राम महिलांगे को सकरी से रतनपुर, सहायक उप निरीक्षक उमेश उपाध्याय को रक्षित केंद्र से मस्तूरी, राजकुमार वस्त्रकार को सकरी से हिर्री और राकेश टांडे को पचपेड़ी से बिल्हा भेजा गया है। इसके अलावा एएसआई प्रतीम सिंह को कोनी से कोटा, कृष्ण कुमार मरकाम को रक्षित केंद्र से पचपेड़ी और अरविंद शर्मा को रक्षित केंद्र से कोनी पदस्थ किया गया है।

प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ पाण्डेय को चौकी बेलगहना, प्रिया दास केसकर को मस्तूरी, जय प्रकाश खाण्डे को बिल्हा भेजा गया है। आरक्षक रितेश, अमित पोर्ते व विकास कुर्रे की भी नई पदस्थापना की गई है। महिला आरक्षक रूपांजली सोनचे को रक्षा टीम बिलासपुर और संतोषी तम्बोली को सरकंडा थाना भेजा गया है। अधिकारियों को आदेश का तत्काल पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।


