बिलासपुर

फदहाखार में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, महमंद बाईपास के पास मिला शव पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका, मुख्य आरोपी हिरासत में, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर –सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार चांदमारी इलाके में रविवार रात आपसी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को फदहाखार-महमंद बाईपास के पास फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ओम लहरे पिता कन्हैया दिवाकर (22) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे फदहाखार गेट के पास कुछ युवकों ने ओम लहरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपियों ने उसे कुछ दूर तक घसीटा और बाद में शव को फदहाखार-महमंद बाईपास के पास फेंक दिया।घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आई है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल सभी लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मुख्य आरोपी से पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के साथ वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है।

BREAKING