सरकंडा थाना क्षेत्र में फिर एक सुने मकान का टूटा ताला…सोने चांदी के जेवर सहित लाखों की हुई चोरी

बिलासपुर – आदिम जाति कल्याण विभाग में प्यून के पद पर कार्यरत महिला के सुने घर में लाखो की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धी विहार पाण्डेय फार्म के पास खमतराई का बताया जा रहा है। जहा रहने वाली छैलन रात्रे 4 फ़रवरी को किसी काम से मुंगेली जिले के शीतलपुर लालपुर गई हुई थी। जहा 5 फरवरी को प्रार्थी के जीजा ने उसके घर का ताला टूटने की सूचना दी। जिसके बाद प्रार्थिया शाम घर पहुंची तो देखा कि उसके मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था।
वही घर के लोहे के आलमारी का दरवाजा भी टूटा हुआ था। जिसमे रखे सोने का गले का लॉकेट, चांदी का करघन, चांदी का पायल, नगद राशि के अलावा अज्ञात चोरों ने घर में लगे 58 इंच के स्मार्ट टीवी के साथ बच्चो के गुल्लक को लेकर रफूचक्कर हो गए। इधर मामले में प्रार्थियां की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।