कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग कार्यालय में हुआ फेरबदल….सभी कर्मचारियों के बदले प्रभार,

बिलासपुर – जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शासकीय कार्यों में कसावट लाने तात्कालिक डीईओ टी आर साहू ने कार्यालय में कार्यरत 25 कर्मचारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव किया है। जहा सालो से अपने खंड में जमे सहायक ग्रेड एक से लेकर सहायक ग्रेड तीन के कर्मचारीयो के साथ साथ लाइब्रेरियन और भृत्यो सहित लेखा पर्यवेक्षक के कार्यों को बदलते हुए दूसरी जिम्मेदारी दी है।
वही दो शिक्षको को उनके मूल पदस्थापना यानि स्कूलों में वापस भेज दिया है। बताया जा रहा है की जिला कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर डीईओ टी आर साहू ने सोमवार को खण्ड परिवर्तन का आदेश जारी किया है।
उक्त आदेश में एक सहायक ग्रेड कर्मचारी को , 8 सहायक ग्रेड दो के कर्मचारी को , सहायक ग्रेड तीन के 4 कर्मचारी और एक लाइब्रेरियन , एक लेखा पर्यवेक्षक सहित 9 भृत्य के कार्यों को बदला गया है। जबकि दो शिक्षको को उनके मूल स्कूलों में वापस भेज दिया गया हैं।