जांजगीर चाँपा

आपसी विवाद पर वृद्ध के ऊपर जानलेवा हमला…उपचार के दौरान हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर – आपसी विवाद के बाद वृद्ध पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को नैला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला नैला चौकी क्षेत्र का है। जहा कन्हाईबंद चौकी नैला निवासी वृद्ध प्रदीप कुमार तिवारी का विवाद कन्हाईबंद चौकी नैला निवासी अजय यादव से 25.12.24 को शाम 06:30 से 07:30 बजे के मध्य ग्राम कन्हाईबंद नवा तालाब मंदिर के पास विवाद हो गया। जिसपर अजय यादव ने आरोपी के उपर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद वहा से फरार हो गया। इधर घटना के बाद वृद्ध प्रदीप कुमार को जांजगीर जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखकर उन्हे सिम्स रैफर कर दिया।

जिसका 28.12.24 को ईलाज के दौरान मृत्यु हो गया। जिसके बाद नैला पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1016/ 24 धारा 103 (1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अजय यादव की तलाश शुरू की। जहा उसके ठिकाने का पता चलते ही मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी चौकी प्रभारी नैला, प्र.आर, जगदीश अजय आर.संतोष प्रधान, आशीष यादव, संतोष रात्रे, नवीन तरूण एवं चौकी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

BREAKING