मल्हार

भाजपा नेत्री उर्वशी संजय पांडेय ने मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए की दावेदारी….मांग रही समर्थन,

मल्हार – आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत मल्हार की भाजपा नेत्री उर्वशी संजय पांडेय ने अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए भाजपा के दिग्गज नेताओ से सौजन्य भेंट कर बायोडाटा सौप रहे है, पिछले दिनों वे भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव से मिलकर चुनाव में भाजपा से टिकट देने आग्रह किया। इससे पहले बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक से मुलाकात की थी। साथ ही मस्तूरी के पूर्व विधायक व मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बांधी के अलावा अन्य बड़े नेताओं को वे अपनी मंशा बता चुके है। जिसमे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय से जुड़े होने व भाजपा की रीति नीति का बेहतर ढंग से पालन करने का जिक्र किया है।

उन्होंने अपने पति संजय पांडे के एक बार नगर पंचायत मल्हार के पार्षद के रूप में निर्वाचित होने की जानकारी के साथ ही विगत 15 वर्षों से ईमानदारी पूर्वक मल्हार में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप काम करने की बात बताई है। उन्होंने अपनी दावेदारी इसलिए भी की है कि इस बार के निकाय चुनाव में मल्हार का अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसलिए उनको इस बार नगर के लोगो की सेवा करने व धर्मनगरी के अनुरूप मल्हार का विकास करने मौका मिल सके।

BREAKING