मल्हार

मल्हार में भाजपाइयों ने हर घर तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का दिया संदेश, नगर में उत्साह और तिरंगे की गूंज

मल्हार – विधानसभा के संयोजक बीपी सिंह एंव मंडल प्रभारी संतोष मिश्रा एंव नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई, तथा भाजपा मंडल मल्हार के अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर ने बताया मल्हार मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया जा चुका है तथा बूथो के कार्यकर्ता घर-घर जाकर झंडा लगाने का कम करेेंगे तथा भाजपा के नेताओं की गरिमामय उपस्थिति में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा रैली निकाली गई ।

यह रैली ठाकुर देवता चौक से स्कूल चौक होते हुऎ मेला स्थल प्रवेश द्वार, मेन बस्ती होते हुऎ स्कूल चौक पर समापन हुआ है, आम जनता ने तिरंगा रैली का स्वागत किया । इस रैली में तिरंगा यात्रा के प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर की विशेष भूमिका देखने को मिली, एंव की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है । जिसमें प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने पर लगे है,तथा सयोजक ने कहा तिरंगा ध्वज केवल एक कपड़े का टुकड़ा नहीं बल्कि हमारे स्वाभिमान एकता और बलिदान का प्रतीक है ।केसरिया रंग साहस , त्याग और बलिदान का प्रतीक है, जो हमें राष्ट्रहित में निश्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

तथा अध्यक्ष ने कहा सफेद रंग शांति , सत्य और पवित्रता का प्रतीक है।जो हमें आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश देता है । हरा रंग समृद्धि विकास और जीवन का प्रतीक है ,जो हमें प्रकृति संरक्षण और प्रगति की ओर प्रेरित करता है! उक्त कार्यक्रम में भारत माता जयकारो व ऑपरेशन सिंदूर अमर रहे के नारो से नगर के साथ तिरंगा यात्रा निकला गया इस अवसर पर मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा कोषाध्यक्ष अध्यक्ष दिलीप पांडे पार्षद आशुतोष वर्मा धनेश्वर कैवर्त, राजकुमार मधुकर,मनराखन,केवर्त राजेंद्र कुर्रे कृष्णा सिंह पवन कांत प्रमोद सिंह गोलू कैवर्त सहित नगर पंचायत के कर्मचारीगढ हाई स्कूल के शिक्षा मल्हार पुलिस प्रशासन के टीम एवं आम जन उपस्थित रहे!

BREAKING