बिलासपुर

सरकार का बजट गरीब, किसान विरोधी साबित, महंगाई बढ़ी, रोजगार घटा, जनकल्याण योजनाएं कमजोर: चित्रकांत श्रीवास

बिलासपुर – केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास ने कहा की केंद्रीय बजट को अब तक का सबसे निराशाजनक और जनविरोधी बजट बताया इस बजट में गांव, गरीब, किसान और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए कोई ठोस योजना नहीं है, जिससे आम जनता में गहरी निराशा फैल गई है मौजूदा बजट से युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बेरोजगार वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया, वहीं दूसरी ओर रोजगार सृजन को लेकर सरकार पूरी तरह मौन नजर आई। उन्होंने कहा कि देश पहले से ही बेरोजगारी और महंगाई की मार झेल रहा है, ऐसे समय में यह बजट आम जनता को राहत देने के बजाय कॉर्पोरेट हितों को साधने वाला साबित होगा। श्रीवास ने आगे कहा कि यह बजट आम जनमानस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता और साफ तौर पर जनता के साथ छलावा महसूस होते दिख रहा है चित्रकांत श्रीवास ने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोज़गारी और महंगाई है, लेकिन आज के बजट में रोज़गार देने का कोई ब्लूप्रिंट नहीं दिखता ये बजट महंगाई और बेरोज़गारी दोनों को और बढ़ाने वाला साबित होगा..

BREAKING