बिलासपुर

सरकंडा क्षेत्र में अवैध कबाड़ का कारोबार चरम पर, चोरी की वारदातें बढ़ीं, लाइनअप से रात में खप रहा चोरी का माल

बिलासपुर – जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक बार फिर कबाड़ के अवैध कारोबार ने जोर पकड़ लिया है। क्षेत्र के कई इलाकों में बड़ी संख्या में कबाड़ की दुकानें दोबारा खुल गई हैं। इसी के साथ चोरी की घटनाओं में भी तेज़ी देखी जा रही है, जिससे कबाड़ कारोबार और अपराध के बीच सीधा संबंध होने की आशंका गहराती जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। लोगों का आरोप है कि कबाड़ का यह कारोबार पूरी तरह लाइनअप होकर चल रहा है, यानी सब कुछ सुनियोजित तरीके से। चोरी का सामान सीधे इन्हीं दुकानों तक पहुंचाया जाता है और फिर उसे बिना किसी जांच-पड़ताल के खरीद लिया जाता है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और क्षेत्र में घरों, दुकानों और निर्माण स्थलों से लोहे, केबल, मोटर, पाइप और अन्य कीमती सामान की चोरी लगातार बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

गाड़ियों में भरकर रात में निकल रहा माल

मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से सरकंडा क्षेत्र में कबाड़ का धंधा फल-फूल रहा है। छोटे कबाड़ियों से लेकर बड़े कारोबारियों तक की यहां मजबूत मौजूदगी है। बताया जा रहा है कि कबाड़ से भरी गाड़ियां लाइनअप होकर रात में ही निकलती हैं, ताकि किसी को हवा तक न लगे।

दिखावटी कार्रवाई के बाद फिर गुलज़ार हो गए

बीते कुछ महीने पहले कबाड़ दुकान पर कार्रवाई तो हुई, लेकिन समय अनुकूल होने के बाद फिर से ये सभी दुकान गुलजार हो गई हैं। वहीं कुछ कबाड़ दुकानों पर कभी-कभार दिखावटी कार्रवाई होती है, लेकिन कुछ दिनों बाद वही दुकानें फिर से खुल जाती हैं। इससे कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

BREAKING