बिलासपुर के 1300 विद्यार्थियों ने नया रायपुर विधानसभा भवन व पुरखौती मुक्तांगन का किया शैक्षणिक भ्रमण,

बिलासपुर – पीएम श्री सेजेस चकरभाठा के 550 बच्चों के साथ-साथ पीएम श्री सेजेस कोटा एवं पीएम श्री सेजेस मस्तुरी के कुल मिलाकर 1300 बच्चों ने स्कूल शैक्षणिक भ्रमण के तहत नया विधानसभा भवन नया रायपुर का भ्रमण किया। पीएम श्री सेजेस चकरभाठा के प्राचार्य विकास नायक राय,पीएम श्री मस्तूरी के प्राचार्य जयप्रकाश ओझा,पीएम श्री कोटा के प्राचार्य सीमा त्रिखा दत्त तीनों ही प्राचार्य के कुशल नेतृत्व में उक्त भ्रमण बेहद सफल रहा। 25 बसों में 1300 बच्चों को एक साथ लेकर सबसे पहले विधानसभा भवन में बच्चों को घुमाया गया जहां वहां के अधिकारियों द्वारा पूरे विधानसभा भवन के बारे में संपूर्ण जानकारी बच्चों को दी गई जो बच्चों के लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक एवं महत्वपूर्ण रहा। प्राचार्य विकास नायक राय एवं उनके शिक्षकों के साथ विधानसभा भवन के उच्च अधिकारियों मनीष शर्मा,संचालक छत्तीसगढ़ विधानसभा,शेष गिरी राव,अवर सचिव छत्तीसगढ़ विधानसभा,गौतम महिलांगे ने प्रोटोकॉल मुलाकात कर उन्हें इस ऐतिहासिक कदम के लिए बधाई दी। बता दें कि बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक एवं पूर्व स्पीकर धरमलाल कौशिक ने इस शैक्षणिक भ्रमण हेतु विशेष पहल करते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिये।इसके पश्चात सभी बच्चों को नया रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन घुमाया गया जहां बच्चों ने हमारे छत्तीसगढ़ के सभी पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के साथ-साथ महत्वपूर्ण विरासतों का अवलोकन किया एवं भरपूर आनंद उठाया। शिक्षक आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि पुरखौती मुक्तांगन के सामने टेंट लगाकर तीनों स्कूलों के बच्चों के लिए बहुत स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी करी गई थी। इस संपूर्ण शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों एवं शिक्षकों में काफी उत्साह देखा गया। पीएम श्री सेजेस चकरभाठा से शिक्षक आदित्य शुक्ला, आशुतोष पाण्डेय ,यशवंत कुशवाहा,गरिमा साहनी,मनोज यादव,गार्गी सेन पात्रा,सोनम तिवारी,कन्हैया लाल रजक,रामकुमार आनंत, जीवाखान ध्रुव,निलकंठ वर्मा,वेद प्रकाश साहू,छाया सोनी,अंजनी मिश्रा,विजयलक्ष्मी गुप्ता प्रमोद साहू,माधुरी कश्यप,,नेहा पांडेय,शैलेश पातुरवार,मीनाक्षी शर्मा, मंजुला पांडेय,कौस्तुभ स्वर्णकार पारस साहू,बमलेश्वर पटेल, प्रीति यादव,सावित्री जैसवाल,अनीता जांगड़े,,अमित सिंह,तुलसी पांडेय,जेके शाह,आरती शर्मा,संध्या फ्रैंकलिन ने अपने मेहनत से इस शैक्षणिक भ्रमण को बेहद सफल बनाया।


