जांजगीर चाँपा

झपटमार गिरोह का पर्दाफाश..2 नाबालिग सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद,

जांजगीर-चांपा – जिले में झपटमारी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना और बलौदा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रास्ता रोककर मोबाइल और नकदी लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमे दो नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में लूटे गए पांच मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और 1900 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मोहरियामुड़ा निवासी विरेंद्र कुमार 28 मई 2026 को फसल कटाई के कार्य से नैला आए थे। रात करीब 11 बजे वे अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। पहरिया के आगे तालाब के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और बैग में रखे तीन मोबाइल फोन तथा 40 हजार रुपये नकद झपटकर फरार हो गए। पीछा करने के दौरान प्रार्थी और उसका साथी बाइक से गिर पड़े, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं।पीड़ित की शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 245/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और साइबर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बलवेदव सूर्या, पंकज यादव, लखन कंवर, राकेश यादव और दुर्गेश सिंह शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में साइबर थाना और बलौदा पुलिस की टीम का विशेष योगदान रहा।

BREAKING