सीपत

गांव के विकास में सबकी भागीदारी जरूरी: ग्राम सभा में सरपंच मनीषा योगेश वंशकार का आह्वान

सीपत – छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आवास योजनाओं को लेकर सभी ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजित की गई l सर्वप्रथम सीपत सरपंच मनीषा योगेश वंशकार, उपसरपंच श्यामा शशिकांत साहू,ग्राम सचिव हेमंत पटेल के द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ की गई l जिसमें शासन के समस्त योजनाओं को मूल रूप से ग्राम पंचायत में शुरू किए जाने और पूर्ण रूप से क्रियान्वयन किया जाना सुनिश्चित किया गया l इसके अन्तर्गत आवास योजना की जानकारी,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,ग्राम पंचायत के द्वारा नामांतरण,विवाह प्रमाण पत्र,संपत्ति कर विस्तृत जानकारी, मोहल्लों ,नालियों की साफ सफाई,बाल विवाह सम्बन्धी रोक नियंत्रण, जीरामजी रोजगार गारंटी योजना की जानकारी,ग्राम पंचायत में कार्ययोजना के पर आधारित तीन साल की वार्षिक रिपोर्ट,समूह के माध्यम कूड़ा करकट का उठाव एवं अन्य बाते शामिल था l

ग्राम सभा को संबोधित करते हुए सीपत सरपंच मनीषा योगेश वंशकार ने कहा कि ग्राम पंचायत सीपत में मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता पूर्वक सबसे पहले किया जाना है, शासन के योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिले इसके लिए हम सभी जिम्मेदारी अहम होगी l पंचायत के विकास में कोई भी वार्ड की अनदेखी नहीं की जावेगी l ग्राम पंचायत सचिव हेमंत पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2011 के सूची के आधार पर 550 लोगो लाभान्वित हुआ है,पूर्व में तीन चरणों में शासन के द्वारा बन रही आवास की सर्वे किया गया है l

ग्राम पंचायत सीपत में लोगो ने आवास के लिए 1553 लोगो ने आवेदन किया है l लेकिन इसके लिए शासन द्वारा निर्धारित मापदंड तैयार की गई है,उन्हीं पात्र हितग्राहीयों को आवास योजना का लाभ मिलेगा l ग्राम सभा की बैठक न ए ग्रामवासीयों ने आवास,विधवा, वृद्धा, निराश्रित पेंशन की मांग , राशन कार्ड, अन्य की मांग ग्राम पंचायत की ग्राम के माध्यम से शासन से की है l इस अवसर पर ग्राम पंचायत सीपत के रोजगार सहायक संजय गढ़ेवाल सभी वार्डो के पंच, जनप्रतिनिधि, महिलाएं,प्रबुद्ध जन अधिक संख्या में उपस्थित रहे l

BREAKING