सीपत

सीपत पुलिस की कार्रवाई, 8 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सीपत – पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत सीपत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम भिल्मी में रेड कार्रवाई कर 8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 जून 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सीपत थाना पुलिस ने ग्राम भिल्मी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी विनोद सूर्यवंशी (32 वर्ष) पिता सखाराम सूर्यवंशी, निवासी ग्राम भिल्मी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के कब्जे से करीब 8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2400 रुपये बताई गई है।पुलिस ने शराब को विधिवत जप्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

BREAKING