खम्हरिया में शाला प्रवेशोत्सव: तिलक-गणवेश के साथ नवप्रवेशी बच्चों का भव्य स्वागत

सीपत – शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खम्हरिया में शनिवार को शाला प्रवेशोत्सव 2026 धूमधाम से मनाया गया। मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नवप्रवेशी 65 बच्चों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें व दो-दो सेट गणवेश वितरित किए गए.मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल ने कहा, सरकार शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दे रही है।

पालक बच्चों को रोज स्कूल भेजें, शिक्षक गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई कराएं।” कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या एल. जेठे ने की.इस दौरान जनपद सदस्य देवेश शर्मा, शिव कुमार अग्रवाल, शाला विकास समिति अध्यक्ष मोहम्मद अशफाक, उपसरपंच बुधवारा साहू,

पंच दीपिका जायसवाल, शैक्षिक समन्वयक बसंत जायसवाल, मोहम्मद शाहजादा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, पालक व ग्रामीण उपस्थित थे। संचालन शिक्षक विवेक शर्मा ने किया.
—


