बिलासपुर

बिलासपुर:- पहले गाड़ी से कुचलने की कोशिश, फिर लाठी-डंडे और तलवार से हमला, सरकंडा पुलिस ने 4 आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर – सरकंडा थाना पुलिस ने घर में घुसकर तलवार, लाठी-डंडे से मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सन्नी अहिरवार उर्फ बउवा अहिरवार, संजय विश्वकर्मा उर्फ संजू, मुकेश यादव उर्फ मुक्की और राहुल यादव उर्फ छोटू शामिल हैं, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने सन्नी अहिरवार के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार भी जब्त की है। घटना 26 जून की रात लिंगियाडीह स्थित अपोलो चौक के पास हुई थी, जहां निखिल ध्रुव और उसके साथियों पर हमला करने के बाद आरोपी उनका पीछा करते हुए घर में घुस गए और मारपीट की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

BREAKING