सीपत
सीपत पुलिस की रेड: 8 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

सीपत – पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘चेतना विरुद्ध नशा’ अभियान के तहत सीपत पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम भिल्मी में दबिश देकर पुलिस ने 8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को सीपत थाना पुलिस ने ग्राम भिल्मी में रेड कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी शेखर वर्मा (22 वर्ष), पिता कामता वर्मा, निवासी ग्राम भिल्मी, थाना सीपत के कब्जे से करीब 1,600 रुपये मूल्य की 8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


