बिलासपुर:- बारिश ने छीनी जिंदगी! नाला के तेज बहाव में बह गई बुजुर्ग महिला, काफी मशक्कत के बाद मिला शव

बिलासपुर – लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण उफान पर बह रही शहर के सभी नाले मैसे राजकिशोर नगर से होकर गुजरी नाले ने एक बुजुर्ग महिला प्रमिला बाई उम्र 65 वर्ष की जान ले ली। तेज बहाव की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला नदी में बह गई। घटना के बाद पुलिस, और स्थानीय प्रशासन ने महिला की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पानी का बहाव कम होने के बाद महिला का शव शिला पार्क अपाटमेंट के पास नाले के किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार,भारी बारिश के चलते नाले का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है और नाले का बहाव बेहद तेज है। इसी दौरान बुजुर्ग महिला नाले के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा कई घंटों तक सर्च अभियान चलाया। अंततः शिला पार्क के समीप महिला का शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा अनावश्यक रूप से जोखिम नहीं उठाने की अपील की है। मौसम खराब रहने के कारण नदी का जलस्तर अभी भी बढ़ा हुआ है, जिससे खतरा बना हुआ है।


