बिलासपुर

सावन महोत्सव में सजी संस्कृति और सौंदर्य की छटा, सारिका और विनीता बनीं ‘सावन सुंदरी’

बिलासपुर – वैश्य साहू समाज बिलासपुर छत्तीसगढ़ की मां कर्मा महिला मंडल द्वारा गोडपारा स्थित वैश्य साहू समाज भवन में समाज की महिलाओं और बेटियों के लिए भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। नृत्य, गीत, कविता, खेल और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। महोत्सव में सारिका रिंकू साहू और विनीता भागी साहू ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से ‘सावन सुंदरी’ का खिताब अपने नाम किया।

वहीं मनीषा साहू, आरती संतोष साहू, आरती राकेश साहू, अमृता साहू, सारिका साहू, स्नेहा साहू, पिहू साहू, रोशनी साहू और एकता दीपक साहू सहित अन्य प्रतिभागियों ने नृत्य व गीत की शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में किशोरी साहू ने सुंदर कविता पाठ कर सभी का मन मोह लिया। डॉ. शकुंतला जीतपुरे ने प्रेरक उद्बोधन देते हुए महिलाओं को सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित किया। वहीं मित्र दिवस के अवसर पर संरक्षक विंध्यवासिनी साहू ने उपस्थित महिलाओं को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मित्रता और आपसी प्रेम का संदेश दिया।

मंच पर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाली महिलाओं और बेटियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मां कर्मा महिला मंडल की अध्यक्ष सुमन सुरेंद्र साहू ने अतिथियों, समाज के पदाधिकारियों, महिला मंडल की टीम और सभी मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। आयोजन में विंध्यवासिनी साहू, डॉ. शकुन जितपुरे, रचना राजेश दत्त साहू, सुमित्रा अमृतलाल साहू, किशोरी नंदलाल साहू, सुमन सुरेंद्र साहू, उमा अजय साहू, मनीषा अजय साहू, ऊषा राजकुमार साहू, स्नेहा हितेश साहू, कुसुम ओमप्रकाश साहू, मालती बसंत साहू, नीता अमोलक साहू, विनीता सुरेश साहू, सुनीता राजकुमार साहू, अदिति आशीष शाह, मनीषा शैलेंद्र साहू, एकता दीपक साहू, अमृता विवेक साहू सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।

BREAKING