बिलासपुर

लिपिक संघ की नई कार्यकारिणी गठित: प्रदीप तिवारी जिलाध्यक्ष, प्रशांत पाण्डेय सचिव, जूही सोम महिला सचिव, सुमंत यादव बने उप प्रांताध्यक्ष

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा बिलासपुर की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित मंथन सभागार में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान लिपिक कर्मचारियों के हितों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा हुई।

पुनर्गठन के तहत जिला कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ प्रदीप तिवारी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं शिक्षा विभाग के प्रशांत पाण्डेय को जिला सचिव नियुक्त किया गया। महिला प्रकोष्ठ में कलेक्ट्रेट की जूही सोम को जिला सचिव का दायित्व दिया गया। इसके अलावा प्रांतीय कार्यकारिणी में शिक्षा विभाग से जुड़े सुमंत यादव को उप प्रांताध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने और लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के हित में लगातार कार्य करने का संकल्प लिया।

पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाना और उनके हितों के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी के साथ प्रांतीय सचिव वर्षा रानी चरण, प्रदीप तिवारी, प्रशांत पाण्डेय, सुमंत यादव, अंकित तिवारी, देवेंद्र पटेल, गोपी चौहान, अनिल पुजारी, राकेश सूर्यवंशी, जूही सोम,

रजनी मेहर, जमुना शंकर जायसवाल, रजनी तिवारी, शिमला टंडन, हरेन्द्र सूर्यवंशी, रूपेंद्र बंजारे सहित बड़ी संख्या में लिपिक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यकारिणी के पुनर्गठन के बाद कर्मचारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

BREAKING