बिलासपुर

राजीव गांधी जयंती पर चुचुहियापारा में सेवा की मिसाल, निशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और रक्तदान शिविर में उमड़े सैकड़ों लोग

बिलासपुर – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की जयंती के उपलक्ष्य पर तारबाहर क्षेत्र अंतर्गत चुचुहियापारा में निशुल्क स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। ऑल इंडिया कांग्रेस सोशल आर्गेनाईजेशन के पहल और जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में सिरगिट्टी तारबाहर क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़ी संख्या में लाभ उठाया।

उक्त शिविर में श्री श्याम हॉस्पिटल के डॉ. योगेंद्र पहारे की टीम, आराध्या हॉस्पिटल के डॉ. अम्बिकेश पाण्डेय की टीम, श्री शिशु भवन से डॉ. श्रीकांत गिरी की टीम और चौधरी डेंटल क्लिनिक से डॉ. विशाल चौधरी द्वारा निस्वार्थ सेवाएं प्रदान की गईं , आपको बता दे कि शिविर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक संचालित हुआ । शिविर में आवश्यक्तानुसार मरीज़ो को दवाइयाँ भी दी गईं और कुछ आवश्यक जाँचे भी की गईं , शिविर में शहर के गणमान्य नागरिकों के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और बिल्हा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ला,

वार्ड न. 46 के पार्षद अब्दुल इब्राहिम खान, मण्डल अध्यक्ष राजा व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष साकेत मिश्रा, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्षा गीतांजलि कौशिक सहित अनेकों शामिल हुए। वही शिविर का सफल संचालन बिलासपुर की समाजिक संस्था जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की टीम द्वारा किया गया। शिविर सफल बनाने आर्गेनाईजेशन के प्रदेश अध्यक्ष सैयद मक़सूद अली और ऑल इंडिया कांग्रेस सोशल आर्गेनाईजेशन के प्रदेश अध्यक्ष शादाब खान, सैयद आबिद अली, पवित साहू सहित रिज़वान मलिक की अहम भूमिका रही।

BREAKING