नशा मुक्ति दिवस पर नयनतारा शर्मा महाविद्यालय में संगोष्ठी, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प

सीपत – नयनतारा शर्मा महाविद्यालय, पंधी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में नशा मुक्ति दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री प्रांजलाधर शर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। प्राचार्य श्रीमती सुलक्षणा वासनिक ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।

सह-प्राचार्य डॉ. शशिकांत शुक्ला ने स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।इस अवसर पर बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा रोशनी सूर्यवंशी ने नशे के सामाजिक दुष्प्रभावों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशा न करने एवं लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम अधिकारी बलराम जोशी राष्ट्रीय सेवा योजना, नयनतारा शर्मा महाविद्यालय,पंधी ने दी है l


