मस्तूरी बिदर त्यौहार के बीच बेटे की हत्या, पिता और बड़ा भाई 2 गंभीर, सिम्स रेफर

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में रविवार रात दो पक्षों में हुए झड़प मारपीट में एक युवक की मौत हो गई वही पिता और बड़ा भाई घायल हो गया है जिसे सिम्स में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गतौरा के वार्ड नं 19 जनक पहरी पारा में रविवार को गांव में बिदर का त्यौहार मनाया जा रहा था जहां रात करीब 11 बजे के आसपास दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष ने लाठी डंडे से दूसरे पक्ष के व्यसनारायण राठौर पिता मिलन राठौर उम्र 60 वर्ष,रवि कुमार राठौर पिता व्यसनारायण राठौर उम्र 36 वर्ष,मृतक शैलेश कुमार राठौर पिता व्यसनारायण राठौर उम्र 30 वर्ष के ऊपर गली में ही लाठी डंडो से जानलेवा हमला कर दिया जिससे व्यासनारायण और दो बेटों सहित गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे परिजनों ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया है जहां छोटे बेटे शैलेश कुमार राठौर को डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया सोमवार घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा एसडीओपी सुदीप सरकार मस्तूरी थाना प्रभारी कपिल देव चन्द्रा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दूसरे पक्ष के संदेहियों को हिरासत में लेकर आके कि जांच करवाई में जुट गई है।


