भूलने की बीमारी को लेकर सिम्स में जागरूकता, विशेषज्ञों ने समय पर इलाज की दी सलाह

भुवनेश्वर बंजारे
बिलासपुर – सोमवार को सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के अंतर्गत विश्व अल्जाइमर दिवस पर जाँच और परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान सिम्स बिलासपुर के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, सामुदायिक मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. एस. के. नायक के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। जिसमे उपस्थित लोगों को अल्जाइमर मुक्त और तनाव मुक्त जीवन अपनाने तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के अंतर्गत सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अल्जाइमर रोग संबंधी परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई गयी। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा मरीजों के साथ उनके परिजनों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह और मार्गदर्शन दिया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन मनोरोग विभाग के तत्वाधान द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य अल्जाइमर रोग के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ इसकी समस्या से प्रभावित व्यक्तियों को उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान रोग के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, इसके कारण आदत से होने वाली शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं, में समय पर उपचार एवं परामर्श लेने के महत्व के संबंध में जागरूकता प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ सुजित कुमार नायक विभागाध्यक्ष,डॉ गौरीशंकर सिंह,डॉ. राकेश जांगड़े, डॉ.रचना, डॉ अलीश मेहर डॉ किशन दिनकर,डॉ सुधांशु भट्ट, पी जी विद्यार्थी डॉ अंकिता डॉ अंशुल डॉ प्रियांश डॉ सत्यस्मिता डॉ तुलेश्वर डॉ आयुष डॉ अंशुल डॉ कनिष्क और डॉ यश की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर अल्जाइमर से बचाव, समय पर परामर्श और उपचार के माध्यम से स्वस्थ एवं तनाव मुक्त जीवन की दिशा में प्रयास करने का संदेश दिया


