बिलासपुर पुलिस में तबादला एक्सप्रेस! 10 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया, नए थानों में मिली तैनाती

भुवनेश्वर बंजारे
बिलासपुर – एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस विभाग में एक बड़ा तबादला आदेश जारी किया गया है। 29 सितंबर 2026 को जारी इस आदेश के तहत कुल 10 एसआई, एएसआई, हेडकांस्टेबल और कांस्टेबल का अस्थायी तौर पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर नवीन पदस्थापना की गई है। उप निरीक्षक ममता दुबे को थाना सिविल लाईन से थाना तोरवा और संतोषी अग्रवाल को थाना तोरवा से थाना सिविल लाईन भेजा गया है।

सहायक उप निरीक्षक बृजमोहन सिंह व सैयद अफरोज अली को रक्षित केन्द्र से थाना सरकण्डा में पदस्थ किया गया है। वहीं, प्रीतम सिंह राजपूत का स्थानांतरण संशोधित करते हुए यथावत थाना कोनी रखा गया है। प्रधान आरक्षक रवि कुमार लहरे (थाना सकरी) और आर. विनेन्द्र कौशिक (थाना तोरवा) को थाना सरकण्डा स्थानांतरित किया गया है। आर. रौनक पाण्डेय तथा सतीश कुमार यादव को थाना सिरगिट्टी से रक्षित केन्द्र भेजा गया है, जबकि आर. सुभाष चंद मरावी को रक्षित केन्द्र से थाना सिरगिट्टी भेजा गया है।


