पचपेड़ी

अकेली महिला के घर घुसकर अस्मत लूटने की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार… पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी को पहुँचाया सलाखों के पीछे

सूर्यप्रकाश घृतलहरे

पचपेड़ी – महिला को घर में अकेली पाकर छेडखानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेडी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली महिला ने बिनौरी निवासी सुरेश पाटले के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराई थी। जहा उन्होनें बताया कि 14 अक्टूबर को आरोपी महिला के घर में अकेली पाकर अचानक घुस आया। जहा महिला टीवी देख रही थी। आरोपी महिला कि आबरू लेने का प्रयास करने लगा। जिससे किसी तरह महिला ने अपनी जान छुड़ाई इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को सूचना देकर मामले कि शिकायत पचपेड़ी थाने में दर्ज कराई है। जिसपर पुलिस ने तत्काल ही आरोपी सुरेश पाटले को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पचपेड़ी विवेक कुमार पाण्डेय,उ.नि पिल्लु राम मंडावी, आरक्षक रघुनाथ रेड्डी, महिला आरक्षक नीता यादव का विशेष योगदान रहा।

BREAKING