रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर अमर अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं….

रायपुर – प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में नगर विधायक अमर अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं समृद्ध जीवन की कामना की। अमर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि श्री साय की दूरदर्शी नीतियां और जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश को सशक्त बना रही हैं। उनके नेतृत्व में राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में विकास हो रहा है, जिससे जनता को नई संभावनाएं मिल रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुभकामनाओं के लिए श्री अग्रवाल का आभार व्यक्त किया और प्रदेश की सेवा में निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना होगा ताकि राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।
इस सौजन्य भेंट के दौरान प्रदेश की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। श्री अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आगे भी नई उपलब्धियां हासिल करेगा। मुख्यमंत्री निवास में दिनभर विभिन्न गणमान्य नागरिकों, नेताओं और अधिकारियों का आगमन हुआ, जिन्होंने श्री साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

BREAKING