सीपत

सीपत:- सभापति मनोज खरे को जन्मदिन पर सीपत क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं

सीपत।। जनपद पंचायत मस्तूरी के सभापति एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री मनोज खरे के जन्मदिन पर पूरे सीपत क्षेत्र में खुशी की लहर देखने को मिली। कृषि स्थाई समिति के सभापति के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे मनोज खरे को सुबह से ही जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बुके, शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। क्षेत्रवासियों ने उनके दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना की।

मनोज खरे ने इस अवसर को सादगीपूर्वक मनाते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि क्षेत्र की सेवा ही उनका सबसे बड़ा संकल्प है। उन्होंने कहा कि सभी के प्रेम और आशीर्वाद से उन्हें आगे भी जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा से करने की प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दी। खरे जी का सरल और सेवाभावी स्वभाव लोगों में खासा लोकप्रिय है, जिसका प्रमाण उनके जन्मदिन पर उमड़ी भीड़ से देखने को मिला।

BREAKING