नशे में विवाद के बाद डंडे-चाकू से हमला, तीन आरोपी सलाखों के पीछे

जांजगीर – शराब पीने के दौरान चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियो को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार
सिरगिट्टी बिलासपुर निवासी ई महेश राव जो वर्तमान में गुरूघासी दास मोहल्ला अकलतरा में रह रहा था।
2 सितंबर को करीबन 06.30 बजे के समय अकलतरा अंग्रेजी शराब भट्टी के पास था। जहा कुछ युवकों ने बाहरी व्यक्ति होने के साथ साथ घूर घूर कर देखने का आरोप लगाते हुए प्रार्थी ई महेश राव को पहले डंडे से पीटा फिर उसके सीने पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसकी रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अकलतरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कि जहां
पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले संजय नगर, वार्ड नं. 03 अकलतरा निवासी रवि श्रीवास, कन्हैया गोड, सोनू उर्फ राजेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। जहा पुलिस ने उनसे पूछताछ किया। जिसमे आरोपियों ने उक्त घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी। जिनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, डंडा बरामद कर आरोपीयो को विधिवित गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरीक्षक के.के.साहू, सउनि अशोक कश्यप, प्र.आर.रेखराज ध्रुव आर. गौकरण राय, संजू रत्नाकर का सराहनीय योगदन रहा