सीपत पुलिस ने 06 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर आरोपी को भेजा जेल

सीपत- थाना सीपत पुलिस ने अवैध नशा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम देवरी में रेड कार्यवाही कर 06 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर 2025 को सीपत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम देवरी निवासी रमेश बंजारे (48 वर्ष), पिता अगम दास बंजारे निर्माणाधीन मकान में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1800 रुपए आंकी गई है।सीपत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


