सीपत

विरानी पब्लिक स्कूल सीपत में बच्चों ने निकाली श्रीराम-सीता की आकर्षक झांकी,

सीपत – दशहरे के अवसर पर विरानी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सीपत में धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों ने श्रीराम और माता सीता के रूप में मनमोहक वेशभूषा धारण कर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की।

स्कूल प्रांगण में रावण का प्रतीकात्मक पुतला स्थापित कर उसका विधिवत पूजन अर्चन किया गया। स्कूल की प्राचार्या श्रीमती तारा गिरी ने श्रीराम-सीता और रावण की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने जोरदार “जय श्रीराम” और “हर हर महादेव” के जयकारे लगाए।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों की रंग-बिरंगी वेशभूषा सभी को आकर्षित कर रही थी। अंत में रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पूरे शाला परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।


BREAKING