मस्तूरी

मस्तूरी क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में दुर्गा पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस नेता अरविंद लहरिया

मस्तूरी – शारदीय नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अ.जा) अरविंद लहरिया ने क्षेत्र के ग्राम पंचायत हिर्री, कर्रा, कूडूभाठा, खैरा (जयरामनगर), ढेका, देवगाँव सहित विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुँचकर माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए श्रद्धालु भक्तजनों के साथ आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया।इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

BREAKING