सीपत

सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम खांडा से 110 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 1 महिला गिरफ्तार

सीपत – पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत सीपत पुलिस ने ग्राम खांडा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रेड कर 110 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03 जनवरी 2026 को थाना सीपत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खांडा में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना सीपत से पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपी अंजनी सिदार पति राजेश सिदार उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम खांडा, थाना सीपत को अवैध महुआ शराब बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
पुलिस ने मौके से कुल 110 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22 हजार रुपये बताई जा रही है, के साथ शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण, एलुमिनियम का कोपरा, पाइप लगे बर्तन एवं दो नग डेचकी जब्त किए हैं। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च) एवं 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
सीपत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

BREAKING