सीपत

सीपत बाजार पारा में पुलिस की रेड, 36 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर – थाना सीपत क्षेत्र के ग्राम सीपत बाजार पारा में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे चेतना अभियान के तहत सीपत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई इस रेड में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाते एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाजार पारा क्षेत्र में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना सीपत से विशेष टीम गठित कर गुरुवार को मौके पर दबिश दी गई। रेड के दौरान आरोपी बिजय वर्मा (22 वर्ष), पिता राम कुमार वर्मा, निवासी ग्राम सीपत बाजार पारा को अवैध रूप से महुआ शराब बनाते हुए पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से कुल 36 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10,800 रुपये है, जप्त की गई। साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण एवं बर्तन एक बड़ा एलुमिनियम डेचका, स्टील का छोटा कोपरा एवं पाइप भी जब्त किए गए।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च) एवं 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया तथा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सीपत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के खिलाफ ऐसी कार्रवाई

BREAKING